धीरे-धीरे वंशी की धुन, चुरा रही है मेरा दिल

धीरे-धीरे वंशी की धुन, चुरा रही  है मेरा दिल

धीरे-धीरे वंशी की धुन, चुरा रही  है मेरा दिल
कहाँ छुप गया मनमोहन तू, जली जा रही मैं तिल तिल
धीरे-धीरे वंशी की धुन, चुरा रही  है मेरा दिल..............


सुनकर ये आवाज़ निराली, दिल धक् धक् करने लगता है
निर्देशित -सा हर पग मेरा, तेरी और बढ़ने लगता है
ना बुद्धि पर जोर रहा है
ना वश में है मेरा दिल
धीरे-धीरे वंशी की धुन चुरा रही  है मेरा दिल.............


सात सुरों का जाल तुम्हारा,, मुझको कैद किये जाता है
कोई प्रार्थना कोई निवेदन, ना माने कैसा नाता है
तुझको पाकर मनमोहन क्यूँ
मैं जाती फूलों -सी खिल
धीरे-धीरे वंशी की धुन, चुरा रही  है मेरा दिल..................


बिन  धागे खिंचती आती हूँ, सम्मोहित-सी तेरी और
बाँध दिया कैसे बंधन में, थाम के मेरी जीवन डोर
बनी बावरी भटक रही हूँ
कान्हा जल्दी आके मिल
धीरे-धीरे वंशी की धुन, चुरा रही  है मेरा दिल............

*****************

9 टिप्पणियाँ:

M VERMA ने कहा…

भक्तिमय सुन्दर रचना

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक ने कहा…

वाह...!
बहुत खूबसूरत भजन है!
सराबोर हो गये!

Udan Tashtari ने कहा…

भावपूर्ण रचना! सुन्दर!

िकरण राजपुरोिहत िनितला ने कहा…

वाह!!!!!!!!
बिढया भजन।

ड़ा.योगेन्द्र मणि कौशिक ने कहा…

डूब कर लिखा है भक्ति रस में बहुत खूब.... अच्छा है......

दिगम्बर नासवा ने कहा…

श्री कृष्ण के प्रेम में डूब कर लिखी लाजवाब रचना ...... भक्तिमय हो उठा है आपका ब्लॉग .....

ज्योति सिंह ने कहा…

aapka koi paar nahi paa sakta is hunar me ,krishnmaye poora mahaul kar deta hai ye blog .

Babli ने कहा…

बहुत ही सुंदर और भक्तिमय भजन!

महेन्द्र मिश्र ने कहा…

नववर्ष की आप सभी को हार्दिक शुभकामना - महेन्द्र मिश्र

 

© Copyright Yogesh Verma 'Swapn'. All Rights Reserved. Blog Enriched by Vinay Prajapati

Design in CSS by TemplateWorld and sponsored by SmashingMagazine