कोई याद करता है दिल कह रहा है

कोई याद करता है दिल कह रहा है
कोई हम पे मरता है दिल कह रहा है

किसकी ये खुशबू फिजा में है शामिल
ये किसकी सदा कह रही मुझसे आ मिल
कोई आह भरता है दिल कह रहा है

कोई याद करता है ........................

ये हिचकी मुझे दे गई किसका सन्देश
निकट हूँ किसी के भले हूँ मैं परदेश
कोई दिल में बसता है दिल कह रहा है

कोई याद करता है ........................

जुबाँ पे ये  किसके मेरा नाम आया
हवाओं के रस्ते ये पैगाम आया
वो शब भर तड़पता है दिल कह रहा है

कोई याद करता है ........................

स्वप्नों में किसके दिया मैं दिखाई
मुझे याद कर किसको निंदिया ना आई
नज़र से बरसता है दिल कह रहा है

कोई याद करता है ........................


**********

18 टिप्पणियाँ:

योगेन्द्र मौदगिल ने कहा…

वाह... बढ़िया रचना.. साधुवाद स्वीकारें..

निर्मला कपिला ने कहा…

बहुत सुन्दर गीत बधाई

वन्दना ने कहा…

किसकी ये खुशबू फिजा में है शामिल
ये किसकी सदा कह रही मुझसे आ मिल
कोई आह भरता है दिल कह रहा है

waah ...........bahut hi sundar.

मिलिंद / Milind ने कहा…

जुबाँ पे ये किसके मेरा नाम आया
हवाओं के रस्ते ये पैगाम आया
वो शब भर तड़पता है दिल कह रहा है

बहुत खूब.

RAJNISH PARIHAR ने कहा…

दिल को छू लेने वाली रचना.. के लिए बधाई...

महेन्द्र मिश्र ने कहा…

बढ़िया रचना साधुवाद...

दिगम्बर नासवा ने कहा…

ये हिचकी मुझे दे गई किसका सन्देश
निकट हूँ किसी के भले हूँ मैं परदेश...

कमाल की रचना ...... बहुत लाजवाब .........

विनोद कुमार पांडेय ने कहा…

ये हिचकी मुझे दे गई किसका सन्देश
निकट हूँ किसी के भले हूँ मैं परदेश
कोई दिल में बसता है दिल कह रहा है

प्रेम की सुंदर अभिव्यक्ति..धन्यवाद बढ़िया रचना..

अल्पना वर्मा ने कहा…

किसकी ये खुशबू फिजा में है शामिल
ये किसकी सदा कह रही मुझसे आ मिल
-----------
स्वप्नों में किसके दिया मैं दिखाई
मुझे याद कर किसको निंदिया ना आई
नज़र से बरसता है दिल कह रहा है
waah !bahut hi sundar prem geet likha hai.

ड़ा.योगेन्द्र मणि कौशिक ने कहा…

ज़ुबा पे ये किसके मेरा नाम आया.......
बहु अच्छा गीत है.....बधाई !!!!

ज्योति सिंह ने कहा…

किसकी ये खुशबू फिजा में है शामिल
ये किसकी सदा कह रही मुझसे आ मिल
bahut hi shaandar panktiyaan ,ek umda rachna

Devendra ने कहा…

खूबसूरत नज़्म के लिए बधाई ।

Prem Farrukhabadi ने कहा…

बहुत लाजवाब !!

गौतम राजरिशी ने कहा…

बहुत सुंदर योगेश जी...

"ये हिचकी मुझे दे गई किसका सन्देश
निकट हूँ किसी के भले हूँ मैं परदेश"

बहुत सुंदर!

ALOK PURANIK ने कहा…

बधाई औऱ शुभकामनाएं स्वीकारें। मेरी कामना है कि
आपके ब्लाग की सौवीं वर्षगांठ मनायी जाये।

गिरीश पंकज ने कहा…

योगेश जी, आपके ब्लॉग ने जन्मदिन मनाया. बधाई. आपके चिंतन मुझे पसंद आते है. आलोक पुराणिक जैसा पडोसी हो तो प्रतिभा को और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. इसी तरह लिखते रहे. शुभकामनाये.

psingh ने कहा…

jai shri krishna ..............

bahut khub likte hai ap
bahut bahut abhar

गिरीश पंकज ने कहा…

योगेश जी, आपके ब्लॉग ने जन्मदिन मनाया. बधाई. आपके चिंतन मुझे पसंद आते है. आलोक पुराणिक जैसा पडोसी हो तो प्रतिभा को और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. इसी तरह लिखते रहे. शुभकामनाये.6 दिसंबर ....देखे...आपने कहा है घर से बाहर निकले. आपके घर गया था 6 दिसंबर को. आप ककी नज़र ही नहीं गयी तो मेहमान क्या करे...?

 

© Copyright Yogesh Verma 'Swapn'. All Rights Reserved. Blog Enriched by Vinay Prajapati

Design in CSS by TemplateWorld and sponsored by SmashingMagazine