मेरे ब्लॉग का जन्म दिन
आज ०६.१२.२००९ को मेरे ब्लॉग का एक वर्ष पूरा हुआ . इस एक वर्ष में बहुत कुछ सीखने को मिला , बहुत से अनजान व्यक्तियों , कलाकारों, कवियों से न सिर्फ परिचय हुआ बल्कि व्यक्तिगत संपर्क भी कायम हुए जो कलाकार मेरे अन्दर सोया हुआ था जगा और बहुत सारी नई कविताओं का सर्जन हुआ मेरा जो खाली समय व्यर्थ जाता था कंप्यूटर पर नए लेख , कवितायेँ, ग़ज़ल आदि पढ़ते औत कमेंट्स करते गुजरने लगा. इस सब में सबसे अधिक सहयोग उनका रहा जो मेरी रचनाओं के पाठक हैं, ऊनके प्रोत्साहन और हौसला अफजाई से ही मैं नई नई रचनाएँ लिखने में सफल हो पा रहा हूँ. मैं आप सभी का जो मेरी रचनाएँ पढ़ते हैं , कमेंट्स करते हैं और समय समय पर अपने सुझाव देकर मुझे अनुग्रहित करते हैं, ह्रदय से आभारी हूँ और तहे दिल से उनका धन्यवाद करता हूँ , एक एक नाम लूँगा तो पूरी लिस्ट बन जायेगी मैं समझता हूँ जो मेरी कला से प्यार करते हैं वो मुझे भी स्नेह करते हैं. सभी का पुनः हार्दिक धन्यवाद.और अनुरोध करता हूँ स्नेह बनाये रखें.
इसके साथ मैं प्रसिद्ध व्यंग्यकार और मेरे पडोसी/छोटे भ्राता श्री आलोक पौराणिक का भी धन्यवादी हूँ जिन्होंने इस ब्लॉग को शुरू करने में न सिर्फ मेरी हिम्मत बढाई बल्कि खुद आकर इसको शुरू किया . इसे शुरू करने से पहले मैं सभी कवितायेँ आदि स्वान्तः सुखाय ही लिखा करता था , कहीं प्रकाशन के लिए भी नहीं भेजता था, सिर्फ अपने बैंक कि मगज़ीन में वो भी संपादक के अनुरोध पर , लेकिन वो लगभग हर अंक में प्रकाशित होती थी. आलोक जी को जानकारी मिली तो मुझे ब्लॉग बनाने कि और न सिर्फ प्रेरित किया बल्कि ब्लॉग बना कर दिया. और ये सारी रचनाएँ आपके सामने आ गईं इनको आपका प्यार मिला , मेरा श्रम सफल हुआ , मैं धन्य हुआ.




20 टिप्पणियाँ:
PLEASE CORRECT DATE
06/12/2009
ब्लॉगिंग के वर्षगाँठ की बहुत बहुत बधाई..भगवान करें आप का ब्लॉग और आपके विचार पूरे इंटरनेट पर और अधिक प्रसिद्धि पाए..
ब्लोगिंग के एक वर्ष अर्थात ब्लोगिंग के जन्मदिन पर आपको हार्दिक बधाई. आपकी लेखनी में धार बनी रहे इसकी शुभकामना
वार्षिकी मुबारक हो!
जन्मदिन मुबारक हो।
बताइये, आलोक जी न होते तो आपकी यह लेखनी यहाँ न खुलती । हम वंचित ही रह जाते ।
बधाई एक वर्ष पूरे होने के लिये । आभार ।
ब्लॉगिंग के एक वर्ष पूरे होने पर आपको हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनायें!
ब्लॉग के जन्म-दिन पर हार्दिक बधाई!
आपका स्वप्न पूर्ण हो!
मुबारक हो ....सच ही सही प्रेरणा मिलती रहे तो क्या नही किया जा सकता ..!!
ब्लॉग की सालगिरह मुबारक हो...वैसे आलोक जी ऐसे ही हैं. :)
badhaayee aapko bhi blog ke varshganth par... aapki lekhani aisi hi karaamat aur kamaal karti hai allaah miyaan se yahi duyaayen hai...
arsh
ब्लॉगिंग का एक वर्ष पूरा होने पर बहुत बहुत बधाई स्वपन जी ...... आप नित नये नये रचनाएँ लिखें और पढ़ने वाले आनंद लें ऐसे मेरी आशा है ............
ब्लोगिंग के जन्मदिन पर आपको हार्दिक बधाई.
Aapke blog par pahali baar aayee hun bahut achha laga.
blog ke janamdin ki hardik shubhkamnayen.
ब्लॉग की वर्ष गाँठ पर हार्दिक बधाई !!! किन्हीं कारणों से मेल न्हीं दे्खपाने पर दो दिन देरी से ही सही.... आपके लेखनी से हम सभी लाभान्वित होते रहें एवं मार्गदर्शन मिलता रहे... इन्हीं शुभकामनाओं के साथ....
blog ke janamdin par hardik badhayi.........aapki har kamna isi prakar poorna hoti rahe .
बहुत सुन्दर रचना
बहुत -२ आभार
ब्लॉगिंग के एक वर्ष पूरे होने पर आपको हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनायें!
प्यार हो सबसे , खुदा का नाम हो
सैर, फिर मक्का-मदीने की, मज़ा कुछ और है
very nice
very very nice
janamdin mubaarak.
Maza To Kuch Aur Hai SIr Jee Per Mahngi Hui Daal Ne Ab Thoda Maza Kirkiraa Bhi Kar Diya Hai...
Khair Badahyi...Kavita Maza DOguna Karegi... :)
एक टिप्पणी भेजें