मो से रूठ गए री घनश्याम

लीजिये एक और रचना "श्याम -श्याम  भजो" कैसेट से.


मो से रूठ गए री  घनश्याम , बता दो उन्हें कैसे मनाऊं-२

मो से रूठ गए री  घनश्याम , बता दो उन्हें कैसे मनाऊं-२
मोहे सूझे ना कुछ हाय राम, बता दो उन्हें कैसे  मनाऊं -2
 बता दो उन्हें कैसे मनाऊं....................

ना उनकी वंशी मोहे पुकारे
ना उनके नैना मोहे निहारें
श्याम मिलन की आशा लेकर  छोड़ धाई रे सब काम, बतादो.................
मो से रूठ गए री घनश्याम , बता दो उन्हें कैसे मनाऊं

रास में मोहे साथ ना लेवें
हाथ में मेरे हाथ ना देवें
दिल मेरा बैठा जाता है, क्या होगा रे अंजाम, बता दो...................
मो से रूठ गए री घनश्याम , बता दो उन्हें कैसे मनाऊं

मुझसे कुछ भी बात करें ना
नयनों से भी घात करें ना
सूना सूना जग लगता है,पीर, ना जाने रे घनश्याम, बता दो..............
मो से रूठ गए री घनश्याम , बता दो उन्हें कैसे मनाऊं


***************

13 टिप्पणियाँ:

Udan Tashtari ने कहा…

सुन्दर रचना...प्रस्तुत करने का आभार. सुन पाते तो आनन्द आ जाता.

सर्वत एम० ने कहा…

श्याम-भक्ति श्रृंखला में एक अद्भुत, अभूतपूर्व रचना. वास्तव में आपने डूब के लिखा हैं. श्याम से सारी शिकायतें जायज़ हैं और इतनी स्वाभाविक स्थिति में हैं कि दिल से वाह निकल जाती है.

संजय तिवारी ’संजू’ ने कहा…

ok, thanks

वन्दना अवस्थी दुबे ने कहा…

बहुत ही सुन्दर गीत.

वन्दना ने कहा…

waah ..........dard poori tarah ubhar kar aa raha hai.........bahut hi badhiya.

श्रद्धा जैन ने कहा…

bahut achchi rachna yogesh ji
man shant sa ho gaya

अल्पना वर्मा ने कहा…

श्याम रंग में रंगा यह विरह गीत पसंद आया.
सुन पाते तो..क्या बात थी!

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक ने कहा…

"श्याम -श्याम भजो" कैसेट की आपकी सभी भक्ति रचना बहुत सुन्दर हैं!

दिगम्बर नासवा ने कहा…

VIRAH KI AAG MEIN TAPA .... SHYAAM KI MOHINI MEIN RACHA .... LAJAWAAB BHAJAN ..... MAZAA AA GAYA ...

Devendra ने कहा…

सुंदर.

psingh ने कहा…

स्वप्न जी
सुन्दर रचना आभार

shama ने कहा…

Behad sundar geyta liye hue hai ye rachna!

हरकीरत ' हीर' ने कहा…

कैसे लिख लेते हैं इतने प्यारे भाव ......अद्भुत और अभूतपूर्व .......!!

हाँ ये कविता इमरोज़ की लिखी है मेरी नहीं .....!!

 

© Copyright Yogesh Verma 'Swapn'. All Rights Reserved. Blog Enriched by Vinay Prajapati

Design in CSS by TemplateWorld and sponsored by SmashingMagazine