चाँद पर बादल, घनेरा हो गया

चाँद पर बादल, घनेरा हो गया


 कौन था क्यूँकर, वो मेरा हो गया
आरजूओं का, सवेरा हो गया

धडकनों में आ गया, तूफ़ान-सा
दिल में ये किसका, बसेरा हो गया

हाल मेरा देख, सब पूछें हैं क्यूँ ?
बात क्या है? कौन तेरा हो गया?

दर्द का अहसास भी होने लगा
राम जाने, क्या बखेड़ा हो गया

बस वही जुगनू-सा बन चमका किया
और रौशन, घुप अँधेरा हो गया

आँख के रस्ते उतर कर, दिल में वो
था शरीफों में , लुटेरा हो गया

उसके वश में हो, मुझे लगने लगा
प्यार का, जीवन में डेरा हो गया

जब से वो मुझसे मिला, बिछुड़ा,तभी
याद मेरी, एक चेहरा हो गया

दीद की सब, कोशिशें बेकार हैं
चाँद पर बादल, घनेरा हो गया


******************

रचना की तिथि २८.०१.२०१०



11 टिप्पणियाँ:

pukhraaj ने कहा…

दीद की सब कोशिशें बेकार हैं
चाँद पर बादल घनेरा हो गया ...
वाह वाह ...

RaniVishal ने कहा…

भावनाओ से परिपूर्ण, बहुत ही सुन्दर अभिव्यक्ति .......बधाई स्वीकार करे !!
http://kavyamanjusha.blogspot.com/

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक ने कहा…

रचना तो बहुत सुन्दर है
मगर दिल पर कावू रखना जी!

कुँवर सुखलाल ने एक भजन लिखा था-

"तुझे दुनिया काबू में कर लेगी नादां,
जो काबू मे तेरे, तेरा दिल नही है!"

अजय कुमार ने कहा…

सुंदर , सरल प्रस्तुति । शानदार रचना

वन्दना ने कहा…

waah waah ............aaj to kamaal kar diya har pankti mein.........lajawaab rachna.

निर्मला कपिला ने कहा…

हाल मेरा देख कर पूछें---- और दीद की सब कोशिश बेकार-----
वाह योगेश जी क्या खूब शेर हैं । लाजवाब रचना के लिये बधाई

गौतम राजरिशी ने कहा…

सुभानल्लाह योगेश जी..सुभानल्लाह..क्या शेर निकाले हैं।
"हाल मेरा देख, सब पूछें हैं क्यूँ ?
बात क्या है? कौन तेरा हो गया?"

hats off sir ji

दिगम्बर नासवा ने कहा…

धडकनों में आ गया, तूफ़ान-सा
दिल में ये किसका, बसेरा हो गया ..

वाह ..... बहुत ही कमाल के शेर हैं ......... लाजवाब लिखा है ........

आचार्य संजीव वर्मा 'सलिल' ने कहा…

मुझको यह रचना रुची

Prem Farrukhabadi ने कहा…

bahut hi sundar.Badhai!!

MUFLIS ने कहा…

bahut hi bhalee,,,,,
apni-si lagne waali gazal,,,
w a a h !!
kabhi kabhi rumaani ehsaas
dil ko chherhte haiN
to jaane kyu achhaa lagta hai
aur yahi aapki is
pur-kashish gazal keh rahi hai .
badhaaee .

 

© Copyright Yogesh Verma 'Swapn'. All Rights Reserved. Blog Enriched by Vinay Prajapati

Design in CSS by TemplateWorld and sponsored by SmashingMagazine