भूल चुके जो टोपी उसकी याद दिला दी
आज हमारे बीच आ गया दूजा गाँधी
भूल चुके जो टोपी उसकी याद दिला दी
आज हमारे बीच आ गया दूजा गाँधी
अन्न ना खाए अन्ना अनशन को तैयार
दूर हटाओ , दूर हटाओ, भ्रष्टाचार
देश बचाओ , रोको , पैसे की बर्बादी .
आज हमारे बीच आ गया दूजा गाँधी
भूल चुके जो टोपी उसकी याद दिला दी
आज हमारे बीच आ गया दूजा गाँधी
कोटि कोटि भारत की जनता जाग गई है
नई युवा पीढ़ी की ये आवाज़ नयी है
देश द्रोहियों छोडो भारत, दो आजादी
आज हमारे बीच आ गया दूजा गाँधी
भूल चुके जो टोपी उसकी याद दिला दी
आज हमारे बीच आ गया दूजा गाँधी
फिर खादी की ताकत , जनता जान गयी है
देशद्रोहियों को अब वो पहचान गई है
अब ना बचेंगे लम्पट , सबको करो मुनादी
आज हमारे बीच आ गया दूजा गाँधी
भूल चुके जो टोपी उसकी याद दिला दी
आज हमारे बीच आ गया दूजा गाँधी
ये मुट्ठी भर भ्रष्टाचारी टिक ना सकेंगे
घुटने टेकेंगे , आगे, अन्ना के , झुकेंगे
अन्ना के संग देश की है पूरी आबादी
आज हमारे बीच आ गया दूजा गाँधी
भूल चुके जो टोपी उसकी याद दिला दी
आज हमारे बीच आ गया दूजा गाँधी
*****************8




5 टिप्पणियाँ:
Behad achhee rachana!
फिर खादी की ताकत , जनता जान गयी है देशद्रोहियों को अब वो पहचान गई है अब ना बचेंगे लम्पट , सबको करो मुनादी आज हमारे बीच आ गया दूजा गाँधी
भूल चुके जो टोपी उसकी याद दिला दी आज हमारे बीच आ गया दूजा गाँधी
bahut badhiya likha hai aapne .janmashtami par is blog ka khyaal kar rahi thi ,radhe-krishn ki chhavi nirali hai .
bahut badhia likha hai aapne, desh ke har nagrik mein anna base the pehchanane mein bahut der ho gayi khair koi baat nahi der aaye durust aaye, ab hum jaage to sahi
आपकी इस उत्कृष्ट प्रविष्टी की चर्चा आज के चर्चा मंच पर भी की गई है!
अधिक से अधिक लोग आपके ब्लॉग पर पहुँचेंगे तो चर्चा मंच का भी प्रयास सफल होगा।
hii.. Nice Post
Thanks for sharing
For latest stills videos visit ..
www.chicha.in
www.chicha.in
एक टिप्पणी भेजें